Monday, September 23, 2024
Homeशहरअंबिकापुरआकाशीय बिजली से मां - बेटा व 10 मवेशियों की मौत

आकाशीय बिजली से मां – बेटा व 10 मवेशियों की मौत

लंबी प्रतीक्षा के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लाक के शारदापुर (सु) में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां – बेटे की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए। बरतीकला में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 मवेशियों की भी मौत हो गई। बारिश के दौरान तेज गर्जना से लोग सहमे रहे।

शारदापुर (सु) गांव में ग्रामीण अपने-अपने खेतों में व्यस्त थे। धान लगाने का काम चल रहा था। गुरुवार दोपहर को धनबसिया (62) व उनका पुत्र हिमाचल (27) भी खेत में ही थे। आसपास के खेतों में दूसरे लोग भी काम कर रहे थे। अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। आकाशीय गर्जना शुरू हो गई। मां – बेटे बारिश से बचने एक ही छाता के नीचे बैठ गए। आसपास दूसरे लोग भी थी। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी।

मां – बेटे उसकी चपेट में आ गए। अगल-बगल लोगों को भी झटका लगा। तत्काल सभी को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने धनबसिया व हिमाचल को मृत घोषित कर दिया। शेष लोगों की स्थिति सामान्य है। उधर बरतीकला के खुले मैदान में चर रही 10 मवेशियां भी गाज से मर गई। इनमें कुछ बकरा-बकरी भी है। घटना से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

Samvad Editor
Samvad Editorhttp://www.cgsamvad.com
छत्तीसगढ़ के लोगों की विश्वसनीय आवाज़
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular