अर्जुन बिजलानी अस्पताल में

32

मुंबई– अर्जुन बिजलानी ने डेली सोप ‘प्यार का पहला अध्याय’ और ‘शिव शक्ति’ में अपने शानदार काम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया हैं। अर्जुन बिजलानी एक्टिंग ही नहीं बल्कि शो भी होस्ट करते हैं। अर्जुन बिजलानी को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि अभिनेता को हाल ही में हेल्थ इमरजेंसी के अस्पताल ले जाएंगा गया। अपेंडिसाइटिस के कारण पेट के निचले दाहिने हिस्से में काफी दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अर्जुन ने अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।

जूम के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन दर्द के कारण सेट पर भी नहीं गए थे। इसके अलावा अर्जुन ने जूम के साथ बातचीत में अपना स्वास्थ्य अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पेट में बहुत ज्यादा दर्द था, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती हूं… आगे की हेल्थ अपडेट अभी एक्स-रे करने के बाद पता चलेगा।’ डॉक्टर ने 9 मार्च की सुबह एक सर्जरी की हैं।

Join Whatsapp Group