Sunday, September 22, 2024
Homeराष्ट्रीयघर में घुसकर व्यापारी की हत्या, पत्नी पर भी जानलेवा हमला, गहने...

घर में घुसकर व्यापारी की हत्या, पत्नी पर भी जानलेवा हमला, गहने लूटे

नगर में गुरुवार-शुक्रवार की रात बस स्टैंड स्थित घर में घुसे बदमाशों ने एक व्यापारी की हत्या कर गहने लूट लिए। वहीं व्यापारी की पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुबह आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर एसपी रोहित काशवानी, एसडीओपी राहुल कटरे के साथ आसपास के थाना से पुलिस पहुंची । दोपहर बाद तक चक्काजाम खुल पाया। पुष्पा जैन ने बताया कि दो लोग मकान के अंदर घुसे थे।

एक का मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। हम पति-पत्नी मकान के नीचे के कमरे में सो रहे थे। ऊपर के कमरे से बदमाशों की आवाज आई, तो जाग उठे और उन्हें टोका तो उन्होंने हम पर हमला कर दिया।

इसके बाद वे बेहोश हो गई और सुबह होश आने पर बाहर निकली। घटना की रात उनका पुत्र राजेंद्र एवं बहू कल्पना जैन घर पर नहीं थे। वह करीब चार दिन पहले इंदौर गए हुए थे। बताया गया कि बदमाश मृतक व्यापारी की पत्नी से सोने के झुमके, मंगलसूत्र, माला एवं सोने की चूड़ियां लूट ले गए हैं।

Samvad Editor
Samvad Editorhttp://www.cgsamvad.com
छत्तीसगढ़ के लोगों की विश्वसनीय आवाज़
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular