राजधानी के नए SSP मीडिया के साथ हूए रूबरू, पुलिस व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने की कही बात

31

रायपुर–  लगातार पुलिस प्रशासन तबादलो के चलते राजधानी के नए एसपी संतोष कुमार सिंह ने 6 फरवरी को राजधानी के नए एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। मीडिया के साथ रूबरू हूए जिसमें पुलिस व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, यातायात व्यवस्था तथा गुंडे बदमाशों को हिदायत देने के साथ तमाम वारदातो पर नियंत्रण करने की बात कही।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया के साथ रूबरू हूए जिसमें पुलिस व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, यातायात व्यवस्था तथा गुंडे बदमाशों को हिदायत देने के साथ तमाम वारदातो पर नियंत्रण करने की बात कही। साथ ही साथ राजधानी के लोगों का विश्वास पुलिस व्यवस्था के साथ बना रहे इसलिए भी सभी सीएसपी समेत थाना प्रभारियों को थाने में सामान्य व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात कही ताकि राजधानी के लोगों का विश्वास पुलिस प्रशासन के साथ बना रहे।

एसएसपी ने पदभार ग्रहण करते ही देर शाम सभी पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी, सीएसपी की बैठक ली और वर्तमान पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक मे उन्होंने नशे के अवैध कारोबारियों और अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जहां भी रहा हूं निजात नाम से अभियान चलाए हैं, जिससे अपराधों मे कमी आये।

Join Whatsapp Group