उत्तर भारत में जारी है शीतलहर का प्रकोप

14

नई दिल्ली- पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। देश के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 130 से 140 किलोमीटर की जेट स्ट्रीम हवाएँ उत्तरी मैदानी इलाकों पर चल रही हैं।

वहीं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर है। इसके अलावा एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा होते हुए विदर्भ तक फैली हुई है. इन कारणों की वजह से देशभर की मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

 

 

Join Whatsapp Group