ट्रिपल तलाक में इंजीनियर पति और ससुर गिरफ्तार, महिला ने दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

20

रायपुर– राजधानी रायपुर में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। यहां महिला ने आरोप लगाया कि पति उसे घुमाने के बहाने बाहर ले गया फिर तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ रायपुर के महिला थाना में केस दर्ज हुआ है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, छेड़छाड़ समेत मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में पति आदिल भोजानी और ससुर अमीन भोजनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित पति हैदराबाद का रहने वाला है और वो सिंगापुर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर पदस्थ है।

Join Whatsapp Group