मुंह दबाकर सिर पर पत्‍थर से किया था हमला, घायल पत्‍नी की तीसरे दिन मौत

22

जानलेवा हमले में घायल ममता नामक महिला की मौत हो गई। ममता पर उसके पति मोहन ने हमला कर दिया था। दोनों के बीच विवाद चल रहा था । इसके बाद ममता ससुराल से अपने भाइयों के साथ रहने आ गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। महिला ने घटना के तीन दिन बाद दम तोड़ दिया।

खजराना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 5 मई की पाकीजा काॅलोनी (खजराना) की है। 30 वर्षीय ममता का पति मोहन दाइना शराब पीकर मारपीट करता था।

इसके बाद ममता परेशान होकर भाई शिवनारायण और महेश के पास रहने आ गई थी। 5 मई को महेश आया और ममता को बाहर बुलाकर उसका मुंह दबा दिया । इसके बाद उसने ममता के सिर पर पत्थर से हमला किया और घायल कर भाग गया।

स्वजन गंभीर अवस्था में ममता को अस्पताल ले गए थे। बुधवार रात उसकी मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस को बताया ममता की आठ साल पूर्व शादी हुई थी। मोहन शराब पीकर मारपीट करता था। ममता दो बच्चों को लेकर आ गई थी।बीस पूर्व मोहन की बहन छोटे बेटे चेतन को लेकर चली गई थी।

Join Whatsapp Group