Monday, September 23, 2024
Homeराष्ट्रीयआलाकमान ने ठुकराया प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, कई कांग्रेसी नेताओं ने छोड़ी...

आलाकमान ने ठुकराया प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, कई कांग्रेसी नेताओं ने छोड़ी पार्टी

कोटा- अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इसके लिए कांग्रेस आलाकमान को भी न्योता भेजा गया था। मगर, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े ने राम मंदिर जाने से इंकार कर दिया है। ऐसे में पार्टी के विरोध में ही स्वर उठने लगे हैं। कोटा के यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव और वर्तमान में देहात कांग्रेस के मीडिया प्रभारी कंवर सिंह चौधरी ने विरोध के रूप में कांग्रेस छोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि जहां भगवान राम का सम्मान नहीं है, उस पार्टी से कोई नाता नहीं रख सकता। आहत कंवर सिंह चौधरी ने सहित कई कांग्रेसियों ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया है।

Samvad Editor
Samvad Editorhttp://www.cgsamvad.com
छत्तीसगढ़ के लोगों की विश्वसनीय आवाज़
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular