Saturday, September 21, 2024
Homeमध्यप्रदेशओवरब्रिज से गिरने से नवविवाहित जोड़े की मौत, चार माह पहले ही...

ओवरब्रिज से गिरने से नवविवाहित जोड़े की मौत, चार माह पहले ही हुई थी शादी

शहर के खरीफाटक ओवरब्रिज से सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। ब्रिज से गिरकर पति पत्नी की मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे के आसपास की है। ओवरब्रिज के मंडी तरफ जाने वाले तीसरे लेग से पति पत्नी नीचे गिरे थे। दोनों की छह माह पहले ही शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार मोहनगिरी निवासी 24 वर्षीय विशाल अहिरवार अपनी पत्नी नेहा मूंगिया के साथ स्कूटर से घर जा रहे था, तभी वे दोनों अचानक ब्रिज से नीचे गिर गए। इतनी ऊंचाई से गिरने पर दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो रोकर बुरा हाल था। भीड़ बढ़ती देख दो थानों का बल भी अस्पताल पहुंच गया।

मृतक विशाल के पिता नंदू अहिरवार ने बताया कि 18 अप्रैल को ही उनके बेटे ने नेहा से प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ ही घर में रहते थे। सोमवार को भी स्कूटर से दोनों बाजार जाने के लिए निकले थे। ये हादसा कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी घर वालों को नहीं है। युवक घर का ही लोडिंग वाहन चलाता था।

हादसा कैसे हुआ अभी सस्पेंश

इस घटना को लेकर अलग अलग बातें सामने आई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक स्कूटी चलाना सीखा रहा था अचानक रेस बढ़ने से वह ब्रिज की बाउंड्रीवाल से टकराए और नीचे गिर गए। वहीं कुछ लोगों ने अन्य वाहन की टक्कर से हादसा होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर कुछ नहीं कहा है। मृतक की स्कूटर ब्रिज के ऊपर ही पड़ी थी।

टीआई मनोज दुबे का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि हादसा कैसे हुआ। इधर हादसे को लेकर लोगों में गुस्सा भी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि खरीफाटक पर फुटपाथ नहीं है, बाउंड्रीवाल भी छोटी है जिससे वाहन चालक टकराते हैं और नीचे गिर जाते हैं।

Samvad Editor
Samvad Editorhttp://www.cgsamvad.com
छत्तीसगढ़ के लोगों की विश्वसनीय आवाज़
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular