तालाब में मगरमच्छों की भरमार, ग्रामीणों में दशहत…

135

रतनपुर के भीखमा तालाब में ग्रामीणों ने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ा है। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि, तालाब मे कई बड़े मगरमच्छ हैं। जिससे हम डरे हुए हैं, हमनें इसकी शिकायत वन विभाग को की है। लेकिन उसके बाद भी वन विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा हैं।

यहां पिछले 5 महीने से इस तालाब में मगरमच्छ हैं। एक बार वन विभाग की टीम आई थी लेकिन लेकिन बिना मगरमच्छ निकाले ही लौट गई।लगता है विभाग किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा है। इस भीषण गर्मी में हमें पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।

Join Whatsapp Group