नमकीन खाने के बाद चार लोगों की बिगड़ी तबीयत, सात वर्षीय बच्चे की मौत

35

पेटलावद क्षेत्र के ग्राम बावड़ी में सोमवार की दोपहर एक ही परिवार के चार लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उपचार के लिए उन्हें पेटलावद सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। उपचार के दौरान एक 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तीन अन्य सदस्यों का उपचार फिलहाल अस्पताल में जारी है।

बालक की मौत के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के स्वजनों ने बताया कि नमकीन खाने के एक घंटे बाद सभी परिवार वालों को उल्टियां होना शुरू हो गई थी। ग्राम बावड़ी का एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। जिसमें एक 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे व एक महिला गंभीर अवस्था में पेटलावद सिविल अस्पताल में उपचारत है। लूनकी बाई भाभर, विजय भाभर, सोनाली भाभर व आयुष भाभर ने अपने घर पर परिवार के साथ नमकीन खाया था।

नमकीन खाने के कुछ ही घंटे बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। जिस पर स्वजनों ने सभी को गंभीर अवस्था में पेटलावद सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सभी का उपचार किया गया। वहीं 7 वर्षीय बालक आयुष की उपचार के दौरान मौत हो गई है। स्वजनों के अनुसार सभी की तबीयत नमकीन खाने से फूड प्वाइजनिंग होने के कारण बिगड़ी है। हालांकि डॉक्टरों ने इसे डिहाइड्रेशन बताया है।

मामले को लेकर पेटलावद तहसीलदार हुकुमसिंह निगवाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे थे और स्वजनों से उन्होंने चर्चा की है। हालांकि पूरे मामले का खुलासा 7 वर्ष से बालक आयुष के पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा कि आखिर बालक की मौत कैसी हुई। स्वजनाें में मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है व थाने पर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे है।

Join Whatsapp Group