नेताओं की नीयत देखें, अपने अनुभव के आधार पर करें मतदान: प्रियंका गांधी

191

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मतदाता नेताओं की नीयत देखें और अपने अनुभव के आधार पर ही मतदान करें। छत्तीसगढ़ की कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के समर्थन में गुरुवार को आयोजित जनसभा में प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक के बाद आरोपों के तीर छोड़े।

अपने 40 मिनट से ज्यादा चले संबोधन में उन्होंने आधा दर्जन से ज्यादा बार खरबपति उद्योगपति शब्द का प्रयोग किया। इतनी ही बार अडाणी का नाम लिया। कांग्रेस के न्यायपत्र को सामने रखा। महिला, आदिवासी, युवा, किसानों की बात उठाई। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से लेकर हाथरस की घटनाओं का जिक्र किया। महिला कुश्ती खिलाड़ियों के आंदोलन की बात उठाई। हसदेव आंदोलन की चर्चा की।

पांच किलो राशन देकर आपको निर्भर बनाए रखना चाहती है भाजपा

प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता आएंगे धर्म और परंपराओं पर खतरे की बात कहकर आपके वोट ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में दो प्रकार के नेता है। पहले वो जो दूसरी पार्टियों में थे, सर्वाधिक भ्रष्ट थे उन्हें अब भाजपा में जगह मिली है वहीं दूसरे नेता वो हैं जो हवा हवाई बात करते हैं जिन्हें आम लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। धर्म की बात कह कर और पांच किलो राशन देकर भाजपा आपको निर्भर बनाए रखना चाहती है। कांग्रेस न्याय पत्र लागू कर आपको आत्मनिर्भर बनाने का वादा करती है।

विपक्ष के दो दो मुख्यमंत्री जेल में

प्रियंका ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि जब लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। उन्होंने कहा कि देश का निर्माण अहिंसक आंदोलन से हुआ है। संविधान ने आंदोलन का अधिकार भी दिया है लेकिन मौजूदा सरकार आम लोगों की आवाज दबाने पर तुली है।अपने भाषण में प्रियंका ने कई बार अपने पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता जब दौरे पर जाते थे तो गांव के लोग उन्हें चाय पिलाकर खराब सड़कों पर सवाल पूछते थे, डांटते थे। आज के दौर में नेताओं की यह जवाबदेही खत्म होती जा रही है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया वहीं भाजपा खदानों का निजीकरण कर रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी मंचों पर खुद को ईमानदार कहते हैं, उन्हें देश में बेरोजगारी पर सच्चाई से अपनी बात कहनी चाहिए। मोदी आपके संघर्ष की बात नहीं करते।

प्रियंका ने कहा भाजपा के पास वॉशिंग मशीन

प्रियंका ने कहा विपक्ष पर हमला हो रहा है एक तरफ विपक्ष को कहा जा रहा है भ्रष्ट है, भ्रष्ट है, भ्रष्ट है मोदी जी तो शायद इकलौते नेता होंगे जो देश में मंच पर खड़े होकर कहते हैं कि मैं ही एक ईमानदार हूं जो सारी दुनिया से लड़ रहा है।

चिरमिरी में ट्रेन सेवा शुरू करेंगे हम

चिरमिरी में ट्रेन सेवा हम शुरू करना चाहते हैं। अगली बार मैं यहां हूं तो आपके पास में किसी दूसरे माध्यम से भी पहुंच पाऊं और यह जो सब दूर – दराज इलाके हैं किसी को मिलने जाना हो रिश्तेदारों को कहीं और रह रहे हैं आप जा पाए। सुविधानुसार आपकी जमीन का बाजार मूल्य से चार गुना अधिक मुआवजा हम आपको देना चाहते हैं। जब आपकी जमीन ने ली जाती है।

चिरम‍िरी में कोयला खदान का जिक्र करते हुए कहा

उन्‍होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढ़‍िया स्‍वाभिमान की बात की इसलिये उन पर सबसे ज्‍यादा हमला किया गया। उन्‍होंने चिरम‍िरी में कोयला खदान का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को रोजगार मिले इसलिये इंदिराजी ने खदानों का राष्‍ट्रीयकरण करवाया। प्रियंका ने अपने संबोधन में कांग्रेस के संकल्‍प पत्र की बातें गिनाई और कहा कि आज कई खदानें बंद हो गई हैं अथवा उनका निजीकरण कर दिया गया है। सभा को भूपेश बघेल ने भी संबोधि‍त किया।

Join Whatsapp Group