अलग अलग दुर्घटना में दो बाइक चालक की मौत,दो गंभीर

19

जिले में दो अलग अलग बाइक दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई। घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए है। पहली घटना शहर के गौरवपथ में कलेक्टर कार्यालय के समीप सुबह लगभग 7 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार तेजी गति से आ रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। दुर्घटना में डिवाइडर और सड़क से टकराकर बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल एक बाइक चालक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। देर शाम तक मृतक और घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक के नंबर से पहचान करने में जुटी हुई है। दूसरी दुर्घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है। यहां बाइक और आयल टैंकर की बीच सीधी भिड़ंत हुई है। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दोनों ही मामलों में बाइक चालक व सवार हादसे के समय हेलमेट नहीं पहने हुए थे जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। नईदुनिया अपने सुधि पाठकों से अपील करता है कि दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेंट और चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करे।

Join Whatsapp Group