भाभी को भगा लाया था देवर, 6 महीने से दोनों लिव इन में थे… फिर अचानक खून से लथपथ लाश मिली

46

छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के लखनपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों 6 महीने से लिव इन में रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक पति को छोड़कर देवर के साथ बतौर पत्नी की तरह रहने वाली महिला की खून से लथपथ लाश मिली। घटना के बाद से देवर फरार है। देवर पर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ग्राम कुन्नी तेंदूघाट निवासी मानकुंवर (42) पति को छोड़कर अलग रह रही थी। छह महीने पहले मानकुंवर का देवर विष्णु दास उसे भगाकर ले आया था। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे थे। इस दौरान दोनों के बीच आए दिन शराब को लेकर विवाद होता था।

रविवार की रात भी शराब पीने को लेकर घर के करीब दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। जिसके बाद मानकुंवर को उसका देवर विष्णु दास मारते हुए घर में लेकर आया था। इसके बाद पत्थर से सिर और चेहरे में हमला कर दिया।

हमले के बाद ज्यादा खून बहने और गंभीर चोट के कारण महिला की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह 7:30 बजे महिला का दूसरा देवर घर पहुंचा तो देखा कि उसकी भाभी की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है।

Join Whatsapp Group