सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा: कार की टक्कर से महिला हवा में उछली

31

रायपुर- रायपुर शहर के तेलीबांधा ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। घटना में कार की चपेट में आई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वहां से गाड़ी सहित फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक कार की चपेट में आई महिला और युवतियां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद कार सवार गाड़ी सहित वहां से फरार हो गया। तेलीबांधा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस इसके जरिए टक्कर मारकर भागने वाली कार और उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश में लगी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिट एंड रन में प्रिया साहू नाम की महिला की मौत हुई है। वहीं रिया बंजारे और ललिता साहू घायल हो गए है। दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Join Whatsapp Group