61वाँ जन्मदिन मना रहे सीएम साय : पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

15

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 61वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम साय को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। वे राज्य की जनता के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें जनसेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं 

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं ने सीएम साय को सोशल मीडिया में ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है।

निजी निवास में सत्यनारायण व्रत कथा सुनेंगे सीएम साय 

सीएम साय आज जशपुर जाएंगे। वहां अपने निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। वहां पर वे सत्यनारायण व्रत कथा सुनेंगे।

Join Whatsapp Group