BREAKING NEWS: जेल का खाना खाकर अस्पताल पहुंच गए 45 कैदी

9

कर्नाटक– मंगलुरु में स्थित जिला जेल में बुधवार को 45 कैदी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

दोपहर का खाना खाने के बाद कैदियों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगी थीं। स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत के बाद सभी 45 कैदियों को बुधवार को सरकारी वेनलॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती इन कैदियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और ICU में उसका इलाज किया जा रहा है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, कैदियों को दोपहर के भोजन में चावल-सांभर और नाश्ते में ‘अवलक्की’ यानी कि पोहा परोसा गया था।

कैदियों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की’

मिली जानकारी दोपहर का खाना खाने के बाद करीब 3 बजे के आसपास कैदियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। मामले के बारे में जानकारी देते हुए मंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने बताया कि दोपहर के खाने के बाद जेल अधिकारियों ने देखा कि कुछ कैदियों की तबीयत अचानक खराब हो गई।

उन्होंने बताया कि लंच के बाद कैदियों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की। कैदियों की हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस की सुरक्षा के बीच सभी बीमार कैदियों को जिला सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

Join Whatsapp Group