CG में 35 हजार का गांजा पकड़ाया, दो लोग गिरफ्तार

11

राजनांदगांव- राजनांदगांव में 35 हजार का गांजा पकड़ाया है। बसंतपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के कब्जे से 3 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के रास्ते राजनांदगांव पहुंचाते हैं। यहां से यह गांजा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सप्लाई किया जाता है.

तस्कर ट्रक, मेटाडोर और दोपहिया वाहनों में गांजा छिपाकर ले जाते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने मोहारा बाइपास से ओडिशा निवासी सुखंत प्रधान को पकड़ा।

उसके पास से 2.260 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सुखंत ने बताया कि वह यह गांजा बसंतपुर निवासी नीरज मेश्राम को सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने नीरज को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 140 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

Join Whatsapp Group