CG BREAKING: हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, मौत…

17

बस्तर- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर पेड़ की कटाई कर रहा था। इसी दौरान कटर मशीन के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर के गीदम रोड में तितली गार्डन स्थित है। वहीं तितली गार्डन में पेड़ की टहनियों की कटाई का काम चल रहा था। यहां ओडिशा के नवरंगपुर जिले का रहने वाला मजदूर लक्ष्मीकांत चरन (23) अपने दो साथी राजकिशोर और जगरनाथ के साथ पेड़ की कटाई काम में लगा था।

लक्ष्मीकांत पेड़ के ऊपर चढ़कर कटर मशीन से पेड़ की टहनियां काट रहा था। पेड़ की टहनियों के पास से ही हाईटेंशन तार था। टहनियां काटते हुए कटर मशीन तार की चपेट में आ गई। जिससे मजदूर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिसके बाद पास में ही खड़े उसके साथी मजदूरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा है कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पेड़ों की कटाई का काम कौन करवा रहा था? किसके आदेश पर काम चल रहा था यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Join Whatsapp Group