किसान सम्मान निधि : बीजापुर जिले के 18,674 किसानों के खाते में पहुंचे 4.67 करोड़ रुपए

10

बीजापुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त की राशि बिहार के भागलपुर से 24 फरवरी 2025 को जारी की। जिसमे जिले के 18,674 हजार किसानों के खाते में 4.67 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित हुई।

उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग, बीजापुर के सयुंक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में किया गया। जिसमें उपस्थित कृषकों को कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से नई-नई तकनीकों का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अरुण कुमार सकनी, जैविक एवं परम्परा खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सहायक संचालक कृषि उग्रेश देवांगन ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी, साथ ही कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से एग्री स्टेक वेब पोर्टल में कृषकों का पंजीयन किया गया। पंजीयन हेतु स्टाल लगाकर प्रचार-प्रसार किया गया। जिसके तहत किसानों से आवेदन लिये गये, उसी तरह कुछ कृषकों का खाता पोस्ट ऑफिस बैंक अधिकारियों के माध्यम से खुलवाया गया।

लोक सेवा केन्द्र की टीम ने आज के कार्यक्रम में उपस्थित होकर आये हुए किसानों का आधार से मोबाईल लिंक कराया गया ताकि विभिन्न शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल सके। आरोह फाउण्डेशन के साथ एक विशेष बैठक लेकर संचालक एवं प्रमोटर सदस्यों को कृषक उत्पादक संगठन के सफलता के बारे में विस्तृत मागदर्शन बैठक के माध्यम से दिया गया तथा सहायक संचालक कृषि कृष्ण कुमार सिन्हा ने किसानों से जुड़े अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक बी.के. ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ललित कुमार झाड़ी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नोवर सिन्हा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बोगेन्द्र अल्लूर एवं कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सम्मलित हुए।

Join Whatsapp Group