यमुना एक्सप्रेस-वे पर पिकअप और कैंटर में टक्कर, तीन लोगों की मौत और 10 घायल

14

ग्रेटर नोएडा- शनिवार देर रात प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप जेवर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

10 लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायलों का जेवर के कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे हुआ। देवबंद सहारनपुर से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे एक परिवार और रिश्तेदारों की पिकअप वैन यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

10 लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में सहारनपुर और शामली के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने साहब सिंह, रोशनी देवी और रामवती को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक हरपाल सिंह, ओमवती और पिंकी का आईसीयू में उपचार चल रहा है। हादसे में पूनम यशवीर, अनीता, राहुल सलोनी, नीलम और बच्चन सिंह समेत 10 लोग घायल हैं।

Join Whatsapp Group