CG BREAKING: हाईकोर्ट ने 7 सीनियर सिविल जजों का तबादला किया

25

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य के सात वरिष्ठ श्रेणी सिविल जजों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 7 मई को जारी किया गया, जिसके तहत संबंधित अधिकारियों को 12 मई तक नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार:

असलम खान, सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी (चांपा) को रायपुर में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है।

कुमारी आकांक्षा राठौर (पंडरिया) को दुर्ग में चतुर्थ सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी के पद पर भेजा गया है।

कुमारी नम्रता नोर्गे, वर्तमान में छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग, रायपुर में पदस्थ, को चांपा में सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

सोनी तिवारी (दल्लीराजहरा) को कोरबा में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज बनाया गया है।

आलोक कुमार अग्रवाल (रायपुर) को पंडरिया में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में अतिरिक्त जज के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

राहुल कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (कवर्धा) से दल्लीराजहरा में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में अतिरिक्त जज बनाए गए हैं।

कामिनी वर्मा (बगीचा) को रायपुर में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में पांचवें अतिरिक्त जज के रूप में पदस्थ किया गया है।

यह तबादला आदेश प्रशासनिक आवश्यकताओं और न्यायिक कार्य के कुशल संचालन को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

Join Whatsapp Group