BREAKING NEWS: चलती ट्रेन में पति ने पत्‍नी को मारा चाकू, महिला गंभीर घायल

146

हरदा– भुसावल से कटनी की ओर जा रही ट्रेन में एक शख्स ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। चाकू महिला के गले में लगा, जिससे गहरा जख्म हो गया। घटना हरदा स्टेशन के पास हुई। इस घटना से बोगी में हड़कंप मच गया और सहयात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी।

जीआरपी के जवानों ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। हरदा स्टेशन पर घायल महिला को उतारकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया। उसके गले में तीस टांके आए हैं।

बताया जाता है कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका उपचार चल रहा है। उसके घरवालों को लगता है कि उस पर बाहरी बाधा है। जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर के ग्वारी घाट पर रहने वाली ग्यारसीबाई अपने पति अमित बर्मन और बच्चों व अन्य परिजन के साथ खंडवा के तलबडिया के पास सैलानी बाबा के दर्शन के लिए गई थी।

खंडवा से ट्रेन नंम्बर19013 में सवार होकर वे सभी जबलपुर वापस लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे ट्रेन हरदा स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के स्टेशन से छूटने के कुछ देर बाद पति अमित ने किसी बात को लेकर पत्नी के गले पर धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद उसके साथ बैठे अन्य परिजनों ने तत्काल स्टेशन पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सूचना दी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया।

Join Whatsapp Group