दुल्हन की तरह श्रृंगार कर बीसीए के छात्र ने फांसी लगाई, मामले की जांच जारी….

103

21 साल के छात्र पुनीत दुबे ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुनीत महाराजा रणजीत कॉलेज में बीसीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई करता था। आत्महत्या के पूर्व उसने दुल्हन की तरह साड़ी, चूड़ियां पहन कर श्रृंगार किया था। भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। स्वजन की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक घटना मूलत: नर्मदा कॉलोनी रायसेन निवासी पुनीत महाराजा रणजीत कॉलेज में पढ़ता था और संतनगर कॉलोनी (खंडवा रोड) स्थित इंद्रजीत सिंह भाटिया की मल्टी में किराए से रहता था। स्वजन द्वारा काल लगाने पर फोन रिसीव नहीं हुआ तो उन्हें शक हुआ। परिचितों को देखने भेजा तब पता चला उसने फांसी लगा ली।

मृतक ने साड़ी, चूड़ियां पहन रखी थी। आंखों पर पट्टी और हाथ भी बंधे थे। पिता त्रिभुवन दुबे खेती करते है।उन्होंने पुलिस को बताया कि पुनीत कोचिंग से निकलते ही कॉल करता था। लेकिन शुक्रवार को किसी से बात नहीं की।प हले दोस्तों के साथ रूम लेकर रहता था। आठ दिन पूर्व ही उसने भाटिया की मल्टी में कमरा लिया था। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का ही है, लेकिन प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है।

Join Whatsapp Group