‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या अस्पताल में

39

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। टीवी एक्ट्रेस सौम्या को उनके हिट रोल गोरी मेम के लिए जाना जाता है। वहीं हमेशा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली गोरी मेम के लेटेस्ट वायरल तस्वीर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार का दिन सौम्या टंडन के फैंस के लिए बुरी खबर लेकर आया है।

सौम्या टंडन अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वहां से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए परेशान कर देना वाला कैप्शन भी लिखा है। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सौम्या टंडन अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात कि जानकारी अपने सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी।

साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट भी दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में इलाज के दौरान की अपनी कुछ परेशान कर देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट किए जाने के बाद उनके कई फैंस और शुभचिंतकों कमेंट बॉक्स में उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे।

Join Whatsapp Group