युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगत लगाएंगे चौपाल

41

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का आज कोरबा आगमन हो रहा है उनके द्वारा उरगा व बरपाली मंडल में चौपाल लगाते हुए लोगों से जनसंपर्क किया जाएगा। रवि भगत के द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

रवि भगत के आगमन को लेकर ब्रिजेश यादव प्रवीण उपाध्याय, प्रीति स्वर्ण कार, शुभभ हलवाई, प्रकाश यादव,सजीव वैष्णव द्वारा तैयारी की जा रह है। इसके पहले भी रवि भगत रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आकर लोगों से मुलाकात किया था। कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल हुए थे। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा अलग-अलग बाईक रैली निकाली गई थी। सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

Join Whatsapp Group