BREAKING NEWS: कीटनाशक पीने से वृद्ध दंपती की मौत, आर्थिक तंगी के चलते आत्‍महत्‍या की आशंका

25

खंडवा– कीटनाशक पीने से वृद्ध दंपती की मौत हो गई। कीटनाशक पीने के कारण का पता नहीं चल सका है। मृतक के स्वजन अनुसार सुंदरलाल प्रजापति व उनकी पत्नी मांगइ बाई निवासी जलकुआं ने मंगलवार रात को घर पर कीटनाशक पी लिया था।

उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम करवाकर गुरुवार को शव स्वजनों को सौप दिए है।

मृतक दंपती के दो पुत्र थे लेकिन वह गांव में अलग रहते थे। दंपती की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बताया जाता है कि वही दोनो बीमार थे। महिला ज्यादा बीमार रहने से पति उसकी देखभाल करता था। ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक तंगी व बीमारी के चलते दोनो ने इस तरह का कदम उठाने की संभावना है।

Join Whatsapp Group