CG BREAKING: भालू के हमले से दो युवक जख्मी

37

बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के बीट सेवारी के जंगल में गुरुवार सुबह महुआ चुनने व पत्ता तोड़ने गए दो लोगों पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वन विभाग की ओर से दोनों घायल व्यक्तियों को एक – एक हजार की आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

जानकारी के मुताबिक सोभन राम (27) व दीपक पिता परना (26) दोनों ग्राम सेवारी के हैं। दोनों गुरुवार सुबह जंगल में महुआ लेने व पत्ता तोड़ने गए थे। अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया।

दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने देखा और भालू के भागते ही ग्राम सेवारी के सरपंच अरविंद कुमार के सहयोग से निजी वाहन से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया। गर्मी के दिनों में पानी की तलाश में वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र के आसपास विचारण होता रहता है।

Join Whatsapp Group