टाटा एस व मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला की मौत,पति व अबोध बेटी घायल

48

अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर के जनपद कार्यालय के सामने गुरुवार को टाटा एस और मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला का पति और ढाई साल की मासूम बेटी घायल हुई है। इन दोनों का उपचार उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मोहनपुर निवासी विष्णु पैकरा (25) बुधवार को पत्नी नरेश्वरी व अबोध बेटी वैष्णवी को साथ लेकर मोटरसाइकिल से ग्राम खरसुरा जाने के लिए निकला था। वे उदयपुर जनपद कार्यालय के समीप पहुंचे थे तभी टाटा एस मालवाहक से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

दुर्घटना में दंपती व बेटी छिटक कर दूर जा गिरे। महिला को गंभीर चोट आई जबकि पति व बेटी सड़क पर रगड़ खाते हुए घायल हो गए। महिला को गंभीर चोट आई थी। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां महिला की मौत हो गई। उसे आक्सीजन के सहारे मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाने की तैयारी थी लेकिन उदयपुर में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद घायल पिता मासूम बेटी को गोद में लेकर अस्पताल में ही उपचार करा रहा है। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। दुर्घटनाकारित टाटा एस वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Join Whatsapp Group