वॉक-इन-इंटरव्यू का होगा आयोजन 6 मार्च को

38

जांजगीर-चांपा– जिला प्रशासन जांजगीर चांपा द्वारा जिले के मेधावी छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग तैयारी हेतु आकांक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सत्र 2024-25 के लिए परिणामोन्मुख (रिजल्ट ओरिएंटेड) विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है।

इस हेतु 6 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे से वॉक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) का आयोजन आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा में रखा गया है। जिसमें विषय गणित, जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन, के लिए विषय विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी।

नोडल अधिकारी आकांक्षा कार्यक्रम ने बताया कि यह पद पूर्णतः अस्थाई है जो एक वर्ष के लिए होगा तथा जिसे परीक्षा परिणाम के आधार पर आगे जारी रखा जावेगा। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एम.एस.सी/बीई/बीटेक/एमटेक निर्धारित की गई है तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से आईआईटी/नीट की कोचिंग संबंधी अनुभव होना आवश्यक है।

वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रति के साथ 06 मार्च 2024 को आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/ का अवलोकन कर सकते है।

Join Whatsapp Group