विवाहिता महिला की हत्या कर शव से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार.. ग्रामीणों ने की फांसी की मांग

53

अंबिकापुर:- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने विवाहिता महिला की हत्या कर शव के साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम सुनील कुमार तिर्की है। सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र की है। 21 दिसंबर को सीतापुर के एक गांव के कुएं में विवाहिता महिला 23 वर्ष की लाश मिली थी। परिजनों ने महिला की मौत कुएं में गिरकर होने की बात कही। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम कराने पर पता चला कि महिला की हत्या के बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना को सरगुजा पुलिस ने गंभीरता से लिया और मृतिका महिला के मोबाइल और परिजनों से पूछताछ शुरू की। सीतापुर पुलिस को पता चला कि मृतिका महिला का पति बाहर रहकर कमाई करता है। साथ ही महिला के कॉल डिटेल्स से जानकारी मिली कि महिला की बातचीत पड़ोस के सुनील तिर्की 26 वर्ष से होती थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर सुनील को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या कर दुष्कर्म करने की बात कबूल की।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, वो महिला के पड़ोस में रहता है। महिला के पति से काम के संबंध में बातचीत होती थी। इस दौरान उसकी नियत महिला को देखकर खराब हो गई और महिला से बातचीत करने का बहाना खोजने लगा। उसे पता था कि महिला का पति बाहर गया है और महिला परिजनों के साथ रहती है।

आरोपी ने 20 दिसम्बर की रात महिला को कॉल करके जरूरी काम कहकर घर के पास स्थित खेत मे बुलाया। महिला पहुंची तो आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

महिला विरोध कर चिल्लाने लगी तो आरोपी डर गया और उसने महिला का मुंह-नाक दबाया। इस दौरान महिला की दम घुटने से मौत हो गई और वो जमीन पर जा गिरी। महिला के गिरते ही आरोपी ने उसके शव के साथ दुष्कर्म किया, फिर शव को सामने बने छोटे कुएं में फेंक कर अपने घर आ गया।

सुबह परिजनों ने शव कुएं में देखा तो इसकी जानकारी उसके पति और पुलिस को दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने 26 दिसम्बर को प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

Join Whatsapp Group