मेले में बुलाकर 13 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, फिर नदी में डुबाेकर मार दिया

17

बिलहरा से लापता लड़की का रानगिर में दुष्कर्म कर उसे डुबो कर मार दिया गया। लड़की के पीएम रिपोर्ट में इसका राजफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि रानगिर के पास गांव के दो लड़कों ने ही लड़की के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया, इसके बाद उसे नदी में डूबोकर मार दिया।

मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल 20 अप्रैल को बिलहरा थाना क्षेत्र से 13 साल की एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई थी। जिसके गुमशुदगी की शिकायत उसके माता-पिता ने थाने में दर्ज कराई थी। गुम होने के दो दिन बाद पुलिस को रानगिर मंदिर के पास से निकली देहार नदी में बिलहरा से लापता लड़की का शव मिला था।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद लड़की से दुष्कर्म और पानी में डुबा कर उसकी हत्या की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि रानगिर के पास के एक गांव के एक लड़के से लड़की की फोन पर बात होती थी।

उसी ने लड़की को रानगिर का मेला घुमाने के लिए घर से बुलाया था। पुलिस की जांच में खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में एक लड़के के साथ बाइक पर बैठकर लापता लड़की जाती हुई दिखाई दी। दरअसल लड़की जब रानगिर पहुंची तो उसे बुलाने वाले लड़के ने जंगल में ले जाकर अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद लड़की बेहोश हो गई। आरोपितों ने लड़की को मरा समझ कर उसे नदी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Join Whatsapp Group