शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने लगाई फांसी, सदमे में दूल्हा…

33

बलौदाबाजार में शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुल्हन का शव मायके में फांसी के फंदे पर लटका था। मौत से कुछ देर पहले ही उसने पति को फोन लगाया था, शायद कुछ बताना चाहती थी। लेकिन रात अधिक होने के चलते पति सो गया था। फिलहाल दुल्हन ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, फुंडरडीह सुहेला निवासी तनुजा ध्रुव 25 वर्ष की शादी ग्राम लावर निवासी अजय ध्रुव से हुई थी। 22 अप्रैल को अजय ध्रुव बारात लेकर सुहेला पहुंचा था। दुल्हन की विदाई हुई। अगले दिन 23 अप्रैल को मायके वाले चौथिया करने ग्राम लवर गए थे। मेहमान नवाजी होने के बाद परिजन अपनी बेटी की चौथिया कराकर अपने साथ अपने घर ले आये। 24 अप्रैल को मायके में परिवार वाले बेटी की शादी की खुशिया मना रहे थे। इसी दौरान दोपहर 12 बजे जब दुल्हन का भाई किसी काम से कमरे में आया तो उसकी बहन का शव फंदे पर लटका हुआ था। वो चीखा और परिजनों को आवाज देकर बुलाया। सभी नाजारा देख हैरान रह गए। परिजनों ने फंदे से शव को उतारा और अस्पताल लेकर आए। डाॅक्टरों ने जांच के बाद महिला की मौत होने की पुष्टि की।

आत्महत्या से पहले दुल्हन ने रात में अपने पति को काॅल किया था। लेकिन अजय मोबाइल दूर रख सो गया था, जिस वजह से उसे फोन की रिंग सुनाई नहीं दी। सुबह उठा और फोन देखा तब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने रात में फोन किया था। इसी बीच थोड़ी देर में पत्नी के खुदकुशी की खबर मिली। इस खबर के बाद पति भी सदमें में है। और सोच रहा है कि सब ठीक था, फिर दुल्हन ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच की जा रही है।

Join Whatsapp Group