चार थानों की पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज, अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका

20

एरोड्रम थाना क्षेत्र में मिले शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। चार थानों की पुलिस को सीसीटीवी फुटेज निकालने में लगाया गया है। पुलिस को शक है हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छुपाने के मकसद से यहां शव फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित आइडीए मल्टी के समीप खाली मैदान में 35 से 40 वर्षीय युवक का शव मिला था। युवक की हथियार से हत्या कर हाथ पैर नारियल की रस्सी से बांधे गए थे। मामले में जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीना ने बाणगंगा, एरोड्रम, गांधीनगर और मल्हारगंज थाना पुलिस को जांच में लगाया है। पुलिस अपने-अपने क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।

पुलिस ने अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं की है। ग्रामीण एवं नगरीय सीमा की पुलिस को गुमशुदा इंसानों का रिकॉर्ड देखने के लिए कहा गया है। डीसीपी के मुताबिक युवक की शिनाख्त होने पर आरोपितों की पहचान आसान होगी। उधर पुलिस को शक है युवक की हत्या अवैध संबंधों में भी हो सकती है।

एरोड्रम पुलिस ने शुक्रवार शाम शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा लिया। डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट में बताया कि हत्या करने के बाद नारियल की रस्सी से हाथ पैर बांध कर फेंक दिया है।

आजाद नगर में बलवा-पथराव

आजाद नगर में शुक्रवार को विवाद हो गया। दोनों तरफ से खुब पथराव हुआ। पुलिस ने शेख अयुब शेख अजीज की शिकायत पर आरोपित अय्युब बंडा, रेहान बंडा, आरीफ, जफर, जावेद, फैजू सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ से अब्दुल आरिफ ने दानिश, इदरीश, अय्युब और आलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 

Join Whatsapp Group