बड़ी नक्‍सली साजिश नाकाम, वटटेकाल के जंगलों से बरामद हुआ IED, जवानों ने किया निष्क्रिय

20

कांकेर–  छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने शुक्रवार को बड़ी नक्‍सली साजिश को नाकाम किया है। कांकेर के ग्राम वटटेकाल के जंगलों में नक्‍सलियों ने आइईडी लगाया हुआ था, जिसे जवानों ने रिकवर करने के बाद सफलतापूर्वक नष्‍ट कर दिया है। नक्‍सलियों ने जवानों को टारगेट करने के लिए आइईडी (IED) प्‍लांट किया था।

जानकारी के अनुसार नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवानों की सर्चिंग लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को महला कैंप से बीएसएफ 47वीं वाहिनी और डीआरजी की संयुक्‍त टीम सर्चिंग पर निकली थी।

सर्चिंग के दौरान जवानों ने ग्राम वटटेकाल के जंगलों में आइईडी बरामद किया है। इसके बाद जवानों ने आइईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर नक्‍सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आइईडी डिफ्यूज करने के बाद इलाके में जवानों की सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है।

Join Whatsapp Group