बीजापुर में UBGL फटने से घायल CRPF जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, चुनावी ड्यूटी में था तैनात

21

बीजापुर-  छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए वोटिंग के लिए बस एक घंटे शेष बचा है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी के दौरान यूबीजीएल का सेल फटने से घायल जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल CRPF जवान देवेंद्र कुमार का जगदलपुर में इलाज चल रहा था। आज सुबह उसूर इलाके में चुनाव ड्यूटी के दौरान यूबीजीएस का सेल फटने से जवान देवेंद्र कुमार घायल हो गया था।

जानकारी के अनुसार पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन निकले थे। घायल जवान का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जगदलुपर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। मतदान केंद्र की सुरक्षा में जवान आउटर कोर्डेन में तैनात था। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।

Join Whatsapp Group