खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 के शुभंकर हिम तेंदुए ‘शीन-ए शी’ (शान) का अनावरण

36

नई दिल्ली- खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के शुभंकर और लोगो का मंगलवार को लोर्कापण किया गया। शीतकालीन एथलीटों के लिए सबसे रोमांचकारी आयोजन -शीतकालीन खेलों का प्रथम चरण पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 2-6 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। दूसरा चरण 21-25 फरवरी तक गुलमर्ग, जम्मू -कश्मीर में आयोजित किया जाएगा।

क्षेत्र की परंपरा और जैव-विविधता को ध्यान में रखते हुए, खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 का शुभंकर एक हिम तेंदुए को बनाया गया है। इसे ‘शीन-ए शी’ या लद्दाख क्षेत्र में शान नाम दिया गया है। खेलों का लोगो प्रमुख रूप से भारतीय तिरंगे के साथ यहां की मनोरम भूमि की विशिष्टता और विविध खेलों को दर्शाता है। इस लोगो को इन खेलों के आयोजन स्थल लेह के चानस्पा की एक पर्वतीय चोटी पर धर्मचक्र के साथ पूर्णता प्रदान की गई है।

शुभंकर और लोगो को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर(सेवानिवृत्त) डॉ. बी डी मिश्रा और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की सचिव (खेल) सुजाता चतुर्वेदी की उपस्थिति में ऑनलाइन लॉन्च किया गया। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान सहित भारत सरकार और दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री, भारत सरकार, अनुराग सिंह ठाकुर 2 फरवरी को एनडीएस स्टेडियम, लेह में खेलों के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करेंगे। लेह में तीन स्थानों पर दो तरह की- आइस हॉकी और स्पीड स्केटिंग- स्पर्धाएं होंगी।

 

Join Whatsapp Group