शादी के दिन खुली दूल्हे की पोल : लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी…

19

कोरबा में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की दुल्हन पक्ष के लोगों ने ऐसी खातिरदारी की कि दूल्हे को ले जाने पुलिस को आना पड़ा। दरअसल, पहले से दूसरी लड़की के साथ रिश्तों में रहते हुए भी दूल्हा नकली विग लगाकर दुल्हन लेने बारात लेकर पहुंचा था। इसी बीच दुल्हन के भाई के मोबाइल में किसी ने एक फोटो भेजी जिसमें पता चला कि दूल्हे की तो पहले से ही गर्लफ्रेंड है और दूल्हे के सिर पर जो बाल है वो भी नकली है। साथ ही दूल्हा होटल में मैनेजर नहीं बल्कि वेटर है। फिर क्या था दूल्हे की असलियत का पता मिलते ही घराती पक्ष के लोगों ने फूलों की माला की जगह भरे मंडप में जूतों की माला पहनाई और जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची व काफी विवाद के बाद भीड़ से दूल्हे को बचाते हुए थाने ले गई। आरोपी दादूराम जांजगीर चांपा से बारात लेकर पहुंचा था।

दरअसल, घटना मंगलवार 23 अप्रैल शाम की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गांव में जांजगीर चांपा से एक बारात आई थी। दुल्हन के घर रीति-रिवाज के साथ शादी की तैयारी चल रही थी। दुल्हन भी सज-धजकर तैयार थी। इसी बीच दुल्हन के भाई को एक युवती का फोन आया। फोन करने वाली कोई और नहीं, दूल्हे दादू राम की प्रेमिका थी। जिसने कुछ फोटो और जानकारियां दी। फिर क्या था दूल्हे की असलियत का पता लगते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष से जमकर वाद विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जूतों की माला पहनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि दूल्हा दादू राम गंजा है और दुल्हन पक्ष वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। जब दूल्हे की पिटाई हो रही थी। इस दौरान दूल्हे के सिर में लगा विग गिर गया, तब पता चला कि दूल्हा तो गंजा है और धोखाधड़ी कर शादी करने पहुंचा था। इस बात का पता चलते ही आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने ही दूल्हे की और पिटाई कर दी।

होटल में वेटर और खुद को बताया मैनेजर

आरोपी ने दूल्हन से जब रिश्ता मांगने आया तो खुद को गुजरात के एक होटल में मैनेजर होना बताया। साथ में वहां की कुछ फोटो भी उसने दिखाई। परिवार वालों ने अच्छा रिश्ता समझकर अपनी बेटी की शादी उससे तय कर दी। इसी बारात लेकर आये दादू राम की 420 का पता चल गया। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join Whatsapp Group